खुराना रोड निवासी एक व्यक्ति के घर से चोर आभूषण, नकदी व अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खुराना रोड निवासी तरसेम कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी कि 15 फरवरी को वह अपने बच्चों के साथ गांव रसीना शादी में गया था। 18 फरवरी को जब वह वापस आया तो मकान के दोनों कमरों के ताले नहीं मिले और सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर उसके घर से लोहे की अलमारी से 15 हजार 700 रुपये बैड की दराज से सोने की बाली, एक जोड़ी पाजेब, एलईडी, पेटी से पीतल की 4 थाली, एक परांत, चार गिलास व अन्य सामान चुराकर ले गए। एचसी राजीव कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।