डीसी डॉ. प्रियंका सोनी और एसपी विरेंद्र विज ने समीक्षा के दौरान ईएसआई कश्मीर सिंह को एक मामले की जांच का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश किए हैं। दोनों अधिकारियों ने कहा है कि इन सभी मामलों की गंभीरतापूर्वक जांच की जाए। पैरवी भी सही तरीके से हो, ताकि कोई भी अपराधी बरी न हो सके। उन्होंने अक्तूबर एवं नवंबर महीने के मामलों की समीक्षा की और जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्हें भविष्य में सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बैठक में जांच अधिकारी की कमी की वजह से न्यायालय की ओर से अभियुक्तों को बरी किए जाने वाले मामलों की भी समीक्षा की गई। जिसमें कहा कि चिन्ह्ति अपराध और अपराधियों की सूची बनाई जाए। जिसमें केस का नाम एवं संक्षिप्त विवरण भी दिया जाए। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ जिलों में हुए अपराधों की जांच एवं न्यायालयों में जिला न्यायवादी कार्यालय द्वारा की जा रही पैरवी की समीक्षा कर रही थी। समीक्षा बैठक में जिला न्यायवादी नरसी दास बिश्रोई, उप जिला न्यायवादी जनक राज चोपड़ा तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।