फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल अकाडमी के डायरेक्टर पर 4 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुकुल अकादमी संचालक के खिलाफ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पुलिस भर्ती में इंटरव्यू में नंबर लगवाने के नाम पर यह राशि ली थी। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढाखेड़ा निवासी धूप सिंह ने बताया कि कैथल में गुरुकुल अकादमी चला रहे मूंदड़ी निवासी सोनू ने उससे 4 लाख रुपये लिए थे। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे गुरबचन सिंह ने वर्ष 2016 में गुरुकुल अकादमी में कोचिंग ली थी। गुरबचन सिंह की सिपाही पद के लिए परीक्षा भी हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को बताया कि वह पैसे लेकर इंटरव्यू में ज्यादा नंबर लगवा देगा। वे उसकी बातों में आ गए और 24 अक्तूबर 2016 को उन्होंने उसे 4 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद इंटरव्यू में उसके बेटे को केवल तीन अंक मिले। जिसके कारण उसका बेटा पुलिस में चयनित हो गया। आरोपी ने इंटरव्यू में कोई नंबर नहीं लगवाया। जब उससे पूछा तो उसने कहा कि उसने कोई नंबर नहीं लगवाया, वह उसके रुपये लौटा देगा। लेकिन अभी तक उसने रुपये नहीं लौटाए। साथ ही अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस कारण उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई बलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरेापी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें