दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल बरामद किया है। आरोपी शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी निवासी दिवाकर वालिया की शिकायत पर थाना पूंडरी में मोबाइल चोरी का केस दर्ज किया था। शिकायत में बताया था कि ब्रह्मानंद चौंक के पास विजय मोबाइल स्टोर के नाम से दुकान है। 24 मार्च को दोपहर बाद उसकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चोरी करके ले गया था। आरोपी धौंस निवासी नूरदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।