पुलिस ने चीका रोड कैथल से शहर की तरफ आ रही 25 पेटी शराब से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि स्पेशल एक्साइज स्टाफ के एएसआई सतबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, ईएचसी सुरेश व जिले सिंह की टीम चीका रोड कैथल स्थित पावर हाउस के नजदीक मौजूद थी। पुलिस द्वारा कैथल की तरफ आ रही गाड़ी को रुकने का संकेत दिया गया तो कार चालक गाड़ी रोककर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान गाड़ी में 25 पेटियों में 300 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।