फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया पर भड़के लोग, आरोपी धरा

Tue, 07 Jul 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कठवाड़ में तांत्रिक क्रिया के संदेह पर गांववासियों ने एक तांत्रिक को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन कोई साक्ष्य न होने पर कोई फौरी तौर पर कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच जय सिंह, मलखान सिंह, गोपाल गोशाला के प्रधान बलबीर शर्मा, महंत त्रिवेणी दास, जागर सिंह, प्यारे लाल, स्वरूप सिंह, गुरुनाम सिंह, देशराज, जोगिंद्र सिंह और ऋषि पाल ने बताया कि कई दिनों से कुछ लोग श्मशान में तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। ग्रामीणों को जब पता चला तो ग्रामीणों ने रात को पहरा लगाना शुरू कर दिया। शनिवार रात को दो लोग हड्डियां लेकर गांव के श्मशान में तांत्रिक क्रिया कर रहे थे।

जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वह भाग खड़े हुए। लेकिन ग्रामीणों ने तांत्रिक को मूंदडी के पुल के पास दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक बछड़े को आटे के साथ अंडा खिलाया गया है। बछड़े की मौत हो गई। बछड़े का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। क्योंकि यह गो हत्या का मामला बनता है। रामेश्वर नामक ग्रामीण की गाय कई दिनों से लापता है। उसकी भी जांच की जानी चाहिए। गांव के लोगों ने यह भी बताया कि गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में भी उन्हें आशंका है कि इसके पीछे भी तांत्रिक का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


गो रक्षा सेवा दल के प्रधान मेवा राम ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए। यदि इसमें कोई दोषी है तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। गोपाल गोशाला के प्रधान बलबीर शर्मा ने बताया कि इस बारे में एसएचओ सदर के पास एक शिकायत भेजी गई।

मामला बना तो कार्रवाई करेंगे : पुलिस
गांव के सरपंच पृथ्वी सिंह ने कहा कि गांव में ऐसी घटनाओं से एक डर का माहौल है। गांव में किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार के कार्य करना शोभा नहीं देता है। इस रामेश्वर की गाय के लापता होने व बछड़े की मौत का पता लगाया जाना चाहिए। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को फिर से गांव में पंचायत होगी। इसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएचओ सदर ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले में तथ्य जुटा रही है। यदि कोई मामला बनता होगा तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें