सीवन के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित करते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन।
सीवन। सीवन क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर बलविंद्र जांगड़ा, कर्मवीर सिसोदिया, रवि राणा, अश्विनी राणा, सतपाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद