फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जुलानी खेड़ा मेंे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sat, 29 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जुलानी खेड़ा में दो खिलाडि़यों स्वर्गीय मनबीर पटवारी और जगपाल उर्फ जग्गा कैप्टन की स्मृति में शुक्रवार को युवाओं की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच नरेंद्र जुलानी खेड़ा व भाजपा के बालू मंडल अध्यक्ष ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर सरपंच नरेंद्र जुलानीखेड़ा ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया। साथ ही ग्रामीण युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 41 हजार व रनर अप टीम को पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट बाॅलर और बेस्ट बेटसमैन को भी पुरस्कार दिए जाऐंगे। पहला मुकाबला गांव बडसीकरी व चौशाला के बीच हुआ जिसमें चौशाला गांव ने रोमांचक जीत दर्ज की। आयोजन में खिलाडिय़ों और दर्शकों का जोश देखते ही बनता था। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपील की ताकि गांव के युवा खेलों के प्रति प्रेरित होते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें