कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कमेटी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित इंडिया ब्लॉक की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों का आभार जताया है। पार्टी के राज्य सचिव प्रेम चंद ने कहा कि प्रदेशभर में नुक्कड़ सभाओं, जनसंपर्क और पर्चा वितरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि रैली में किसानों, मजदूरों, छात्र-युवाओं और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया पर रोक, वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बहाल करने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही।