फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नई गोशाला में तीन अगस्त से शिफ्ट होंगे गोवंश

Wed, 31 Jul 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार ने गोवंश की समस्या को लेकर अधिकारियों व गोशाला संचालकों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि आगामी तीन अगस्त से मॉडल टॉउन स्थित गोशाला से जींद रोड पर बनाई नई गोशाला में गोवंश शिफ्ट करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विशेष अभियान अभियान के तहत सड़कों से गोवंश को हटाया जाएगा।

इस मौके पर जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि अब शहर से गोवंश की समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। शिफ्टिंग के इस कार्य में नगर परिषद के साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से भी सहयोग किया जाएगा। शुरुआत में इस गोशाला से करीब एक हजार गोवंश जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी में निर्माणाधीन गोशाला में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां पर अभी करीब एक हजार गोवंश रखने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इस गोशाला से अन्या गोवंशों को भी दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा। शहर में गोवंश बढ़ने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके साथ ही जाम की समस्या से भी वाहन चालकों को झेलनी पड़ती है। अब सड़कों से गोवंश हटने के बाद इस समस्या से भी जल्द ही निजात मिल पाएगी।

इस मौके पर बैठक में एसडीएम ब्रह्म प्रकाश व कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक, नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश नौच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें