कलायत। गांव कुराड़ में गोभक्त महिला ने अपनी गाय का जीवण जग किया। इसमें कुराड़ व आसपास के गांवों के लोगों ने सामूहिक तौर पर भोजन ग्रहण किया। भतेरी बुआ ने बताया कि उनके घर के आंगन में यह गाय 18 वर्षों से अपनी कृपा बरसा रही है। भंडारे में लगभग एक हजार लोगों ने भोजन का आनंद लिया। गौरतलब है कि जीवण जग हरियाणा में एक परंपरा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात उसके परिवार द्वारा जग के रूप में हवन यज्ञ व सहभोज का आयोजन किया जाता है। कुछ लोग अपने जीते जीते ही इस आयोजन को पूरा करते हैं जिसे जीवन जग कहा जाता है। संवाद