फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम कार्यालय की ग्रिल से गाय बांध दी चेतावनी

Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। आवारा जनवरों से परेशान विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय की ग्रिल से गाय बांध दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हफ्ते भर में सड़कों से बेसहारा गायों को हटवाया नहीं गया तो उन्हें पकड़कर एसडीएम कार्यालय में छोड़ देंगे।

गौरतलब है कि सड़कों पर लगातार हादसों का कारण बन रहे इन आवारा गोवंश से छुटकारा दिलाने के लिए स्थानीय लोग प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे नाराज क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाते हुए ग्रिल में गाय बांधकर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


भाकियू नेता हरदीप बदसुई, आप नेता जगजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सागर भारद्वाज, मोनू शर्मा, संदीप संधू, बलजीत सिंह सहित दर्जनों लोग गाय लेकर विधायक ईश्वर सिंह के निवास पर पहुंचे, लेकिन वहां पर किसी के भी न मिलने के चलतेे ये लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां पर उनके कमरे के बिल्कुल पास लगी एक ग्रिल के साथ गाय को बांध दिया।

कार्यालय में एसडीएम कृष्ण कुमार के मौजूद न होने के कारण नायब तहसीलदार सुनील कुमार लोगों के बीच पहुंचे और उनसे बात की। हरदीप सिंह व जगजीत सिंह ने नायब तहसीलदार को बताया कि सड़कों पर भटकने वाले आवारा गोवंश हर रोज हादसों का कारण बन रहे है, जिससे लोगों की जानें जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले जहां पिहोवा रोड पर आपस में लड़ रहे दो सांडों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहां दो दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक के पास दो सांडों ने लड़ते हुए तीन स्कूली छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ये बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन


जगजीत सिंह ने बताया कि सड़कों पर भटकने वाले आवारा पशुओं के साथ टकराकर अब तक दर्जनों लोग जान गवां चुके हैं, लेकिन प्रशासन को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। नायब तहसीलदार ने माना कि आवारा पशुओं की समस्या वाक्य ही गंभीर है। इन पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए गोशाला कमेटियों से बात की जा रही है। जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें