फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोसेवकों ने गोशाला में उपलब्ध कराए काऊ मैट

Thu, 02 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिये चंदा एकत्रित कर मुढाढ़ गोशाला में गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए आधुनिक काऊ मैट मुहैया करवाए हैं। नव वर्ष पर गोवंश के नीचे मैट बिछाकर इस मिशन को मूर्त रूप दिया गया।

इसकी शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय परंपरा अनुसार की। विधि विधान का कार्य पंडित विशाल शांडिल्य ने पूर्ण करवाया। मुख्य मेहमान के रूप में श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी प्रधान राजू कौशिक, संजय सिंगला, नगर पार्षद आरएस धानियां, विप्र फाउंडेशन प्रांतीय उपाध्यक्ष अंकुर निर्मल, समाज सेवी हेमंत निर्मल व जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। अध्यक्षता की कमान गोवंश संरक्षण की दिशा में मिशन चलाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी राघव राणा, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर प्रबंध कमेटी प्रधान शंकर शर्मा, गौरव राणा, रिंकू व अन्य युवाओं ने संभाली। राघव राणा ने बताया कि पिछले काफी समय से गोवंश को ठंड का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए यह योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप का गठन कर चंदा एकत्रित करने का अभियान चला तो देखते ही देखते दानवीर आगे आए। एकत्रित राशि से गोशाला में मैट उपलब्ध करवाए गए। युवाओं ने 36 बिरादरी की तरफ से गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए मदद प्रदान करने वालों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें