फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, पति-पत्नी बाल-बाल बचे

Tue, 03 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पाई। अचानक कार में आग लगने से कार में बैठा दंपत्ति बाल-बाल बच गया। आग इतनी भयानक थी कि कार जलकर राख होने के साथ-साथ पास के खेत के फानों में भी आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग पर काबू पाया।

गांव सिसमोर निवासी संजीव और उसकी पत्नी करनाल में सरकारी नौकरी करते हैं। दोनों हर रोज वे अपने गांव सिसमोर से अपनी आल्टो कार में सवार होकर पूंडरी तक जाते है और उसके बाद कार को एक निश्चित स्थान पर खड़ी करके बस के माध्यम से अपनी ड्यूटी पर जाते थे। सोमवार को भी वह अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन


वह जैसे ही गांव पिलनी के रास्ते पर जा रहा था तो अचानक कार में रखी बैटरी को झटका लगा और बैटरी से शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट की उठी चिंगारी से कार में आग लग गई। आग लगी देख पति-पत्नी तुरंत कार से निकल लिए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तक तक कार पूरी तरह से जल कर राख हो चुकी थी और इससे सड़क के किनारे पड़े पेड़ों के पत्ते व सुखी घास में भी लाग लग गई। आग भड़क कर पास के किसान सुशील के खेत के फानों में भी आग लग गई, परंतु मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने इन फानों में लगी आग पर भी काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें