फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर ठगा, आरोपी काबू

Wed, 11 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जींद जिले के गांव बराह खुर्द निवासी विजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मामले की जांच इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम कर रही है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि डेरा दाबन, सीवन निवासी गुरशरण कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार करीब दो वर्ष पहले सीवन निवासी विजेंद्र ने गुरशरण कौर को बताया कि वह एक एजेंट को जानता है, जो उसका और उसके पति का कनाडा का वीजा लगवा सकता है। इसके बाद विजेंद्र ने उनसे सभी दस्तावेज लेकर पानीपत निवासी एजेंट रवि राणा से संपर्क करवाया और कहा कि वीजा लगने के बाद करीब 20 लाख रुपये खर्च आएगा।

कुछ समय बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके पति को वीजा लगने की बात कहकर नकली स्टीकर वीजा दे दिया। इसके बाद विजेंद्र ने टिकट करवाने के नाम पर पहले 2 लाख 60 हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस के अनुसार आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर शिकायतकर्ता से करीब 15 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से ले लिए। बाद में आरोपियों ने टिकट कैंसिल होने की बात कहकर कलायत निवासी एजेंट उमरपाल का नंबर दिया। उमरपाल ने भी टिकट करवाने का झांसा देकर करीब पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए और एक जून 2024 को फ्लाइट होने की बात कही।

जब शिकायतकर्ता अपने पति के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो जांच के दौरान पता चला कि उन्हें दिया गया वीजा फर्जी है। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपियों से अपनी राशि वापस मांगी तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और धमकियां देने लगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पैसे वापस दिलाने का झांसा देकर धोखे से उसकी जमीन भी रवि राणा के नाम करवा ली, लेकिन इसके बावजूद न तो पैसे लौटाए और न ही जमीन वापस की। इस संबंध में थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें