फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार से देसी पिस्तौल बरामद, आरोपी काबू

Thu, 29 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने कार से 315 बोर की अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर आरोपी वार्ड नंबर-2, कलायत निवासी अशोक उर्फ शौकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) के प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई संदीप कुमार की टीम नई अनाज मंडी जींद–कैथल रोड पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि अशोक उर्फ शौकी अवैध हथियार लेकर कार में कलायत से कैथल की ओर आ रहा है। पुलिस ने तितरम मोड़ के पास हिसार–चंडीगढ़ हाईवे पर नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे से देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें