फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में 14 चरण में पूरी की जाएगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) सी. जया श्रद्धा ने आईजी कॉलेज के कॉमन हॉल में मतगणना में लगाए सहायक स्टाफ के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। पूंडरी में 14 चरण में मतगणना पूरी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी एवं पूंडरी विधानसभा की एआरओ सी. जया श्रद्धा ने कहा कि आगामी चार जून को लोकसभा आम चुनाव के लिए मतगणना होगी। मतगणना चुनाव के अंतिम पड़ाव का महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस कार्य में जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वे अपने कार्य को ईमानदारी और निष्ठा से पूर्ण करें। अपने कार्य से संबंधित पूर्ण जानकारी रखें, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहे।
उन्होंने सभी मतगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। बिना पहचान पत्र के किसी भी स्टाफ की एंट्री नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पूंडरी विधानसभा में 14 टेबल लगाई जाएंगी और 14 चरण होंगे। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते तक कोई भी ड्यूटी कर्मचारी मतगणना केंद्र नहीं छोड़ेगा। मतगणना कर्मियों सहित किसी भी व्यक्ति को अपने साथ मतगणना केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें