फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर पार्षद मुखर

Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में अब नगर पार्षद स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर भी मुखर हुए हैं। इन पार्षदों ने नगर परिषद में लाइट का काम देखने वाले अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें मांग के अनुसार लाइटें नहीं दी जा रही है।

इसी आरोपाें के बीच पार्षदों ने नगर परिषद के एक्सईएन रवि ओबरॉय को वार्डों में जरूरत के अनुसार लाइटें लगवाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा हैं। पार्षदों ने ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही नगर परिषद में करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइटें आई थी। इसमें से उन्हें उनके वार्ड में केवल 45-45 लाइटें दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लाइटों के एक वार्ड में लाइट लगाने के लिए 400 प्वाइंट बनाए गए हैं। ऐसे में वार्ड में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं बन पा रही है।

वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा व पार्षद सुशील शर्मा ने कहा कि सभी पार्षदों को अभी भी करीब तीन हजार लाइटों की जरूरत है, लेकिन नगर परिषद की ओर से यह लाइटें नहीं दी जा ही है। ऐसे में उनमें काफी रोष है। यदि स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी तो वार्डां में व्यवस्था भी नहीं बन पाएगी। इस मौके पर पार्षद राजेश, विकास, महेश, प्रीति, ज्योति आदि पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें