कैथल। नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 से पार्षद राजेश सिसोदिया ने कांग्रेस कमेटी की डीएनटी सेल एचपीसीसी के उप्रपधान पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा निजी कारणों के चलते दिया है। पार्षद ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस्तीफा भेजकर यह जानकारी दे दी है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्षद राजेश ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब विधानसभा चुनाव के बाद निजी कारणों के चलते कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग से मुलाकात की है। अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि पार्षद राजेश सिसोदिया ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पार्षद ने उनसे मुलाकात की है। पार्षद के साथ वार्ड में करवाने जाने वाले विकास कार्यों के साथ चर्चा हुई है। संवाद