फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं उठान में भ्रष्टाचार, वाहन चालक मांग रहे नजराना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। अनाज मंडी में गेहूं उठान में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आढ़तियों का आरोप है कि नमी और घटौती के नाम पर नौ रुपये प्रति कट्टा तक वसूली की जा रही है। इस संबंध में आढ़तियों ने हैफेड के डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आढ़ती प्रवीन, अनिल, राजेश सहित अन्य ने बताया कि कई दिनों तक जब गेहूं का उठान नहीं होता तो आढ़ती को मजबूरन वाहन चालकों को नजराना देना पड़ रहा है। साथ ही ठेकेदार के ढुलमुल रवैये के चलते समय पर उठान न होने से गेहूं में होने वाली घटौती का खामियाजा आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गेहूं में नमी का हवाला देकर पहले इसका उठान नहीं किया जाता और सूखने का हवाला दिया जाता है। जब आढ़तियों से नजराना मिल जाता है तो वाहन नमी युक्त गेहूं का भी उठान हो जाता है। इसके लिए नौ रुपये प्रति कट्टे तक वसूली की जाती है। आढ़तियों ने बताया कि भंडारण के समय कर्मचारी घटौती का गेहूं मौके पर जमा करवाने की जिद करते हैं, जबकि इससे पहले घटौती की सूचना आढ़ती को दी जाती थी, जिसका आढ़ती बाद में नगद भुगतान करते थे।
अतिरिक्त अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रूलदुराम राम प्रजापत, जितेंद्र कुमार, ज्ञान चंद, अशोक कुमार ने बताया कि आज भी चीका मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। संबंधित ठेकेदार के पास पर्याप्त मात्रा में वाहन नहीं है। इसके बावजूद वह निविदा सूचना जारी करवा लेते हैं। उठान के मामले में अनाज मंडी एसोसिएशन पूरी तरह से फैल हुई है। एसोसिएशन के सदस्य पहले अपने चहेतों को वाहन उपलब्ध करवाते हैं और जिन आढ़तियों की कोई पहुंच नहीं होती, उनकी दुकानें के सामने गेहूं की बोरियां महीनों तक पड़ी रहती है। मांग की गई कि मंडी में समुचित प्रबंध करने में विफल रहे मंडी प्रधान व उनकी कमेटी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस संबंध में हैफेड के डीएम कृष्ण का कहना है कि उठान के नाम पर वसूली संबंधी कोई शिकायत नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर इस तरह का मामला सामने आया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चीका अनाज मंडी में नौ को सीएम की है रैली
चीका अनाज मंडी में नौ मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली प्रस्तावित है। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी संबोधित करेंगे। जिस जगह पर रैली होनी है, उस शेड के नीचे व आसपास लाखों कट्टे गेहूं के पड़े हैं। ऐसे में यदि समय रहते गेहूं की बोरियों का उठान नहीं किया गया तो रैली में आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।





गेहूं उठान के कार्य में तेजी लाने के लिए डीएमयू कुरुक्षेत्र ने ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई है। अगले एक से दो दिनों में उठान के कार्य में तेजी लाई जाएगी।उम्मीद है कि नौ मई से पहले मंडी से सारा गेहूं भंडारण स्थलों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सतबीर राविश, सचिव मार्केट कमेटी, चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें