कोरोना पॉजिटिव 31 साल की महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। वह पंद्रह दिनों से पीजीआई में दाखिल थी। उसे किडनी संबंधी समस्याएं थीं। वहीं कोरोना के शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। इनमें आईजी कॉलेज से 19 साल की छात्रा, बरोट से 10 वर्षीय बच्चा, प्रोफेसर कालोनी से 58 साल की महिला व 26 वर्षीय महिला, सेक्टर 19 से एक डॉक्टर, महादेव कालोनी से 61 साल की महिला, सेक्टर 20 से 21 साल की युवती, सीवन से 32 साल का व्यक्ति, मूंदड़ी से 22 साल का व्यक्ति और जिला जेल से एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कोरोना के 3623 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 3442 ठीक हो चुके हैं। 133 एक्टिव केस बचे हैं। शुक्रवार को 23 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव 48 लोगों की मौत हो चुकी है।