जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो की मौत हो गई। मरने वालों में सीवन की 47 वर्षीय महिला और एक कैथल से रेलवे स्टेशन के निकट निवासी 35 साल का व्यक्ति शामिल है। विभाग ने दोनों की मौत के मामले में आवश्यक कार्रवाई कर दी है। वहीं 44 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 47 साल की महिला कैथल जिला अस्पताल में दाखिल थी। वह कोरोना पॉजिटिव थी और गंभीर हालत के कारण ऑक्सीजन पर थी। उसकी रविवार रात को मौत हो गई। इसी प्रकार से रेलवे स्टेशन के निकट निवासी 35 साल का व्यक्ति आदेश अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल था। उसकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
इसके अलावा तीन अध्यापक, एक प्रोफेसर, नरड़ से प्रिंसिपल सहित 44 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी जाजनपुर, ढांड, चुहड़माजरा, चंदाना गेट, सुभाष नगर, चीका, कमालपुर, खरकपांडवा, सेक्टर 19, एमआईटीसी कलोनरी, चीका, सीवन गेट, कौल, आंहू, कुतुबपुर, प्रताप गेट, डिफेंस कालोनी, मॉडल टाउन अंबाला रोड, सनसिटी कैथल ब्लॉक डी, माता गेट, ढांड, चिरंजीव कालोनी, चुहड़माजरा, नैना, रमाना, फतेहपुर, मॉडल टाउन कैथल के रहने वाले हैं।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान का कहना है कि जिले में कोरोना से अब सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है। जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 2163 पहुंच गई है। सोमवार को 44 नए मामले सामने आए। जबकि 48 ठीक हुए हैं। कुल 1690 ठीक हो चुके हैं। 444 एक्टिव केस हैं।