कोरोन जिला अस्पताल में लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने वाले एलटी, वकील सहित 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इलाज के दौरान ठीक होकर 70 लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यू अशोका कालोनी, फतेहपुर, रामगढ़ कलायत, सेक्टर 19, रेलवे गेट, रामनगर कैथल, खरादिया मोहल्ला, सीवन, अग्रसैन कालोनी, पोलड़, सीवन, मलिकपुर, गैबी साहब कालोनी, पुंज मोहल्ला, पूंडरी, पाई, चीका, रामथली, चीका, ककहेड़ी, चीका, रामथली, चौशाला, प्रताप गेट, कोटड़ा, खुराना रोड, बाबा लदाना, सुभाष नगर, सिविल अस्पताल, सीवन, सेक्टर 20, कल्लर माजरा, अशोक कालोनी व चौशाला से वीरवार को 51 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमओ जयभगवान जाटान ने बताया कि वीरवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल 1931 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 409 एक्टिव केस हैं। 1423 ठीक हो चुके हैं। वीरवार को 70 ठीक हुए हैं।
सीवन में 3 मिले कोरोना पॉजिटीव एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि वीरवार को 170 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। उनमें से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले व उन्हें उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है।