कैथल। जिले में मंगलवार को कोरोना को कोई भी नया संक्रमित केस नहीं मिला है। वहीं छह मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में 72 एक्टिव केस हैं। इसमें से 70 मरीजों का इलाज तो होम आइसोलेशन में चल रहा है। दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 462 मरीजों के सैंपल लिए गए। वहीं मंगलवार तक कुल 940 सैंपलों की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग अब लगातार काफी संख्या में कोरोना के जांच के लिए सैंपल ले रहा है। अब प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना का कोई नया संक्रमित केस नहीं आया है। छह मरीज ठीक हुए हैं। अब जिगले में कुल एक्टिव केस 72 रह गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है बढ़ रही महामारी के बीच कोरोना के बचाव की हिदायतों का लगातार पालन करें। लापरवाही बरतेंगे तो कोरोना महामारी जानलेवा बन सकती है।