फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह कम होने के कारण बदला कोरोना आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोना वायरस से निपटने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बदल दिया गया है। अगर कोरोना से संक्रमित या संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसे वार्ड में रखा जाएगा। बता दें कि पहले यह जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के पास स्थित था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अभी इसको बदल दिया है। जो प्रथम मंजिल पर ही दूसरे कमरे में बनाया गया है। अस्पताल के पीएमओ डा. ओम प्रकाश ने बताया कि पहले वार्ड में वॉशरूम जैसी सुविधा नहीं थी। क्योंकि आइसोलेशन वार्ड में वॉशरूम होना बहुत जरूरी है। इसी वजह से वार्ड को दूसरी जगह स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से डरने की नहीं बचाव करने की आवश्यकता है। यह रोग आपस में हाथ मिलाने के कारण ज्यादा फैलता है। इस बीमारी का प्रमुख इलाज सिर्फ स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि नाक लगातार बहते रहना, गले में दर्द व सूजन रहना, सिर दर्द और बुखार होना, चक्कर आना इसके प्रमुख लक्षण है। पीएमओ डा. ओम प्रकाश ने बताया कि आपस में हाथ मिलाने से बचना चाहिए। हाथों को साबुन से बार-बार धोने, आंख, नाक व मुंह को बार-बार नहीं छूने, ठंडी वस्तुओं व बासी खाने से परहेज करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें