फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 22 केंद्रों पर 1100 ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। सोमवार मई 2020 के बाद पहला ऐसा दिन रहा, जब जिले में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया। वहीं 22 केंद्रों पर 1100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में 65, पटेल नगर स्थित पीएचसी 104, पीएचसी शक्ति नगर 55, सीएचसी गुहला 20, पीएचसी खरकां 41, पीएचसी कांगथली, 85, सीएचसी कौल 26, पीएचसी रसीना 49, पीएचसी टीक, 17, सीएचसी पूंडरी 78, पीएचसी हाबड़ी 40, पीएचसी पाई 27, सीएचसी कलायत 68, पीएचसी बालू 65, पीएचसी बात्ता 51, पीएचसी देवबन 50, सीएचसी सीवन 80, पीएचसी पाड़ला 15, पीएचसी क्योडक़ 06, सीएचसी राजौंद 70, पीएचसी जाखौली 30, पीएचसी किठाना 58 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

वहीं 27 जनवरी को क्योड़क, पाड़ला, जाखौली, टीक, कौल, गुहला व जिला अस्पताल में फिर से टीकाकरण किया जाएगा। जिले में रविवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप मिली है। जिसमें 7 हजार से अधिक डोज भेजी गई हैं। पूर्व में 7800 डोज भेजी गई थी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया। एक मई के बाद से अब तक लगातार कोरोना के केस पॉजिटिव आ रहे थे। हालांकि कुछ दिन पहले भी एक दिन रिकॉर्ड में शून्य केस थे, लेकिन उस दिन कुछ पॉजिटिव केस आए थे, जिनकी रिपोर्टिंग बाद में हुई थी। सोमवार का दिन नौ महीने बाद पहला ऐसा दिन रहा, जब कोरोना का एक भी मामला पॉजिटिव नहीं आया।
विज्ञापन

80 आंगनबाड़ी वर्कर को लगी कोरोना की वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण महा अभियान के तहत सीवन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 80 आंगनबाड़ी वर्कर को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण का तीसरा सैशन था। इस दौरान 80 आंगनबाड़ी वर्कर को यह वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें