फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस इस समय 25 रह गए हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि मंगलवार को आइसोलेशन में रह रहा एक कोरोना मरीज ठीक हुआ है। जिले में 11 हजार 157 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 792 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 25 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 84 हजार 923 में से 2 लाख 73 हजार 689 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। रिकवरी रेट 96.7 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 3.9 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 नए केस सामने आएं हैं।जिले में 12 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन-26 हजार 888 लोगों का हुआ टीकाकरण
कैथल। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मैगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत 24 जून से 29 जून तक 26 हजार 888 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। डीसी प्रदीप दहिया ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि मैने स्वयं कोरोना वैक्सीन लगवाई है तथा इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं है। कोरोना रोधी वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें और ज्यादा से ज्याद आम जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाए जा रहे मेगा वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए कोविड-19 की वैक्सीन जरूर लगवाएं। अभी तक 2 लाख 50 हजार 449 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब स्टॉक में 8130 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 1780 कोविशील्ड तथा 6350 को वॉक्सीन है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला में 40 से अधिक शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को गुहला, सीवन, पाड़ला, क्योड़क, कलायत, बालू, बरटा, देवबन, सजूमा, टीक, पूंडरी, हाबड़ी, मुंदड़ी, राजौंद, जाखौली, किठाना, करोड़ा, अगौंध, हरनौली, भागल और कांगथली समेत कई जगह पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें