फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव से पहले कोरोना पॉजिटिव महिला और उसके बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव फिरोजपुर निवासी एक गर्भवती कोरोना पॉजिटिव महिला व उसके गर्भ मेें नवजात बच्चे की पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को सांस लेने में तकलीफ के बाद पटियाला रेफर किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पोलड़ की बेटी एवं फिरोजपुर में विवाहिता 25 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा के बाद कैथल अस्पताल में लाया गया था। जहां से सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे रेफर किया गया था। जहां से परिजन उसे पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल ले गए। यहां पर दो बार उसका कोरोना टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यहां पर डिलीवरी से पहले ही महिला व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इससे पहले उसका कैथल में भी कोरोना टेस्ट किया गया, जो नेगेटिव आया था।
जिला अस्पताल में कोविड के चलते होने वाली मौत के मामलों के इंचार्ज डा. अमन सूद ने बताया कि पटियाला से उनके पास महिला की मौत की सूचना मिली है। जिसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल में पीएमओ डा. रेनू चावला ने बताया कि महिला को शनिवार को रेफर किया गया था। उन्हें मौत की सूचना नहीं मिली है। पता लगाया जाएगा कि मौत के कारण क्या रहे। उस महिला को सांस लेने में तकलीफ थी। जिस कारण उसे ऑक्सीजन के साथ रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें