फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी, फार्मासिस्ट व अध्यापक पाए गए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को 31 नए मामले सामने आए। जिसमें पुरानी अनाज मंडी पूंडरी, ढांड, डीएवी कालोनी कैथल, कमल कालोनी कैथल, गुहला, कौल, भाना, ढांड, बलराज नगर, प्योदा रोड, एसबीआई किठाना कर्मचारी, सीवन, फर्श माजरा, ग्योंग, फतेहपुर, सीवन, भूना, उरलाना, रमाना रमानी, सिरटा रोड, सेक्टर 19, भागल, चंदाना गेट, डोहर से लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें हाबड़ी एसबीआई बैंक के कोषाध्यक्ष, पूंडरी से फार्मासिस्ट, जाखौली से अध्यापक सहित अन्य लोग शामिल हैं।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल 2460 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 31 मामले नए हैं। 269 मामले एक्टिव केस हैं। कुल 2151 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी तक 40 लोगों की मौत हुई है। वीरवार को 55 लोग रिकवर हुए हैं।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस की जांच के दौरान एक व्यक्ति व एक महिला कोरोना पाजिटिव मिले है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी केंद्र में 116 लोगों की जांच की। जिसमें 84 आर टी पी सी आर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जबकि 32 एंटीजन किट से लोगों की जांच की गई। जिसमें 36 वर्षीय एक व्यक्ति व 33 वर्षीय एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें