फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ, पोस्ट ऑफिस बैंक कर्मचारी समेत 37 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 1870 पहुंच गया है। बुधवार को 37 नए मामले पॉजिटिव आए। 1323 लोग जिले में रिकवर हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब कोरोना से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी, पोस्ट ऑफिस कार्यालय से कर्मचारी, सीवन से चिकित्सक, एसबीआई बैंक के कर्मचारी सहित 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दाबा, चानचक, पबनावा, थेह बुटाना, एचडीएफसी बैंक कैथल, सेक्टर 19, दयौरा, काकोत, माता गेट कैथल, अमरगढ़ गामड़ी, चंदाना, राजपाल कालोनी, फ्रेंडस कालोनी, भगत सिंह कालोनी, सौथा, चीका, खरकां, शक्ति नगर, पूंडरी, मोहना, शुगर मिल कैथल, इंडस्ट्रियल एरिया चीका, ढांड, सीवन से लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
मंगलवार को 88 और बुधवार को 66 टेस्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के द्वारा सीवन क्षेत्र में बुधवार को 66 लोगों के कोरोना टैेस्ट किए गए। इनमें से 60 टेस्ट आरटीपीसीआर किट के द्वारा किए गए और 6 टेस्ट रेपिड किट के द्वारा किए गए। 6 टेस्ट में से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। बाकी टेस्ट की रिपोर्ट 48 घंटे के बाद आएगी। उपरोक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि मंगलवार को सीवन में 88 लोगों के टेस्ट आरटीपीसीआर किट के द्वारा किए गए थे। इनकी रिपोर्ट भी 48 घंटे के बाद वीरवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें