कोरोना का एक नया मामला वीरवार को सामने आया है। एक व्यक्ति ने ही कोरोना को मात दी है। जिले में वीरवार को भी 14 सक्रिय केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 203 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 845 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.7 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। जिले में 14 कोरोना के सक्रिय केस रह चुके हैं, जिनमें 8 मरीज होम आइसोलेशन, नागरिक अस्पताल में 1, शाह अस्पताल में 1 तथा अन्य में 4 हैं। जिले मेें अभी तक 3 लाख 22 हजार 88 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब स्टॉक में 1750 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 320 कोविशील्ड तथा 1430 कोवॉक्सीन है।