फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 21 साल के युवक की मौत, 22 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक 21 साल के नौजवान की मौत हो गई। वहीं 22 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। सोमवार को 4 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत के बाद दो का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मंगलवार को 423 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैथल में पॉजिटिव पाए गए लोगों में करनाल रोड पर एक अस्पताल संचालक व उनकी चिकित्सक पत्नी, एनआईसी करनाल का एक कर्मचारी भी पाजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कक्योर माजरा, गुहला, साकरा, चीका, सिसमौर, हरसौला, सीवन, सेक्टर 18, रसीना, बौपुर, हाबड़ी, आर्या चौपाल हाबड़ी, पूंडरी, बालू, जाजनपुर, साकरा, अर्जुन नगर, दूब्बल, फतेहपुर से लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
चंडीगढ़ पीजीआई में था भर्ती : कोरोना संक्रमित 21 साल के दूब्बल निवासी युवक की मौत भी हुई है। यह युवक पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल था। जहां हृदय संबंधी दिक्कत को उसकी मौत का कारण बताया गया है। लेकिन वह कोरोना संक्रमित भी था।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि मंगलवार तक जिले में कुल 1843 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 22 नए मामले सामने आए हं। 423 इस समय पॉजिटिव हैं। 1328 लोग रिकवर हो चुके हैं। 64 लोग मंगलवार को रिकवर हुए हैं।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को 98 लोगों की जांच की गई। एस एम ओ डा. संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को 98 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 94 लोगों के आर टी पी सी आर किट से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जबकि चार लोगों के एंटीजन किट से सैंपल लिए गए। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करे, हाथों को साबुन या हैंडवाश से धोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें