फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में मिला एक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में कस्बे से पांच कोरोना सक्रंमित मिलने से लोगों को परेशानी साफ देखी जा सकती है। चिकित्सा अधिकारी पूंडरी डॉ. विकास भटनागर ने बताया कि बुधवार को कस्बे के 70 लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए थे। इनमें से वीरवार को एक 69 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। व्यक्ति को इलाज के लिए कैथल भेज दिया गया। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार में पांच सदस्य हैं, जिनके कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। पता चला कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति बुधवार को पूंडरी में मिले कोरोना संक्रमितों का पड़ोसी है। बुधवार को पड़ोसियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से उन्होंने कोरोना जांच के सैंपल दिए थे। अब संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 23 अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि जिले में अब तक 164 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। उनमें से 118 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 46 एक्टिव केस हैं। उन्होंने जिलावासियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें