फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कलासर में लक्षणों के आधार पर एक व्यक्ति को भेजा कैथल सात परिजनों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कोरोना के लक्षणों के आधार पर चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव कलासर के एक युवक को आगामी परीक्षण के लिए कैथल भिजवाया। वहीं सात परिजनों को कलायत में ही क्वारंटीन किया है। डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति एक सप्ताह पहले दिल्ली से गांव कलासर आया था। आशा वर्कर ने उस समय उसकी जांच की। दो दिन पहले उसे बुखार व खांसी बहुत बढ़ गई। जिसकी सूचना मिलते ही चिकित्सकों का दल गांव में पहुंच गया। डा. कुलदीप ने बताया कि उक्त रोगी व उसके परिजनों ने इस व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री को छुपाया था। तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद चिकित्सक दल को रोगी के दिल्ली से आने का पता चला। स्क्रीनिंग के बाद कैथल में रोगी के टेस्ट होंगे तथा रिपोर्ट आने के बाद ही लक्षणानुसार उसे चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाऐगी। यह व्यक्ति दिल्ली रोहिणी में एक मंदिर में पुजारी है तथा कुछ दिन पूर्व छिप कर किसी वाहन के माध्यम से घर पहुंचा। ग्राम सरपंच ऋतु शर्मा ने बताया कि गांव में अब तक सात बार सैनिटाजर स्प्रे करवाया गया है। करीब तीन हजार मास्क लोगों में बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें