राजौंद। नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य अरविंद शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को अच्छे कर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला माध्यम है। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अक्तूबर को कथा के समापन अवसर पर भंडारा भी लगाया जाएगा।