फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीडीपीओ कार्यालय परिसर में दुकानों के विस्तार पर विवाद

Thu, 18 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बनी सात दुकानों की लंबाई बढ़ाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में गुहला विधायक देवेंद्र हंस ने विकास एवं पंचायत मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले का संज्ञान लेने और दुकानों के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने की मांग की है।

विधायक देवेंद्र हंस ने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बनी दुकानों का पीछे की ओर अवैध विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए न तो विभाग से मंजूरी ली गई है और न ही नक्शा अनुमोदन, खुली बोली या सूचना जारी की गई। यह कार्य विभागीय नियमों और वैधानिक प्रक्रियाओं के पूर्णत: विपरीत है और सरकारी भूमि के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा रोक लगाने के बावजूद, आदेशों की अवहेलना करते हुए रातों-रात लेंटर डाले जा रहे हैं। दुकानों की लंबाई बढ़ाकर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और इसके एवज में मोटी रकम बसूली जा रही है। देवेंद्र हंस ने विकास एवं पंचायत मंत्री से मामले में संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की तो यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। विधायक ने पत्र की एक-एक प्रति विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक, उपायुक्त कैथल, डीडीपीओ कैथल और एसडीएम गुहला को भी भेजी है।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय परिसर में कुल 29 दुकानें बनी हुई है, जिनमें से 7 दुकानों की लंबाई मात्र 10 फुट है। इन सात दुकानों की लंबाई बढ़ाकर 25 फुट की गई है। दुकानों की लंबाई बढ़ाने से पहले विभागीय मंजूरी लेने व रेजूलेशन डालने सहित सभी औपचारिकताएं पूरी की गई है। जिन दुकानों की लंबाई बढ़ाई गई है उनका किराया दो गुणा किया गया है जिससे समिति की आमदन बढ़ी है। जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे वे निराधार हैं।

सुखविंद्र कौर, चेयरपर्सन पंचायत समिति गुहला चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें