कैथल। पुलिस ने वीरवार को ही नशीला गोलियां सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को नशीली गोलियोंं व छह सिरिंज सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में गुहला पुलिस के एएसआई सलिंद्र कुमार की टीम ने गांव बारना जिला कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी सुशील कुमार को काबू कर लिया। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई मंजीत सिंह की टीम ने स्यो माजरा निवासी लखविंद्र सिंह को मकान पर दबिश देकर काबू किया था। कब्जे में पॉलीथिन से 100 नशीली गोलियां तथा छह सिरिंज बरामद हुई थी। इस बारे आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज कर न्यायालय से एक दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लखविंद्र को ये गोलियां सुशील ने सप्लाई की गई थी। आरोपी सुशील के कब्जे से 500 रुपये ड्रगमनी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। संवाद