फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वीडियो वायरल होने के बाद ठेका सील

Thu, 17 Aug 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूंडरी बस स्टैंड के सामने देसी व अंग्रेजी शराब का ठेका सील कर दिया। विभाग के निरीक्षक रामफल शाम के चार बजे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में ठेके पर सील लगा दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई-डे होने के बावजूद कस्बा पूंडरी में ठेके के शटर में छेद कर शराब बेचने का वीडियो वायरल होने पर विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके पर शटर खुलवाया तो ठेके के अंंदर ठेकेदार का कारिंदा मिला। वह शटर में बने छेद से शराब बेच रहा था।

इससे पूर्व भी पूंडरी व आस पास स्थित ठेकों में ड्राई-डे पर शराब बिकने की लोग शिकायतें करते रहे हैं। इस दिन शराब के ठेके पूर्णत: बंद रखने के निर्देश होते हैं इसके बावजूद शराब बिक्री की जा रही थी। इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक रामफल ने बताया कि एक वायरल वीडियो के आधार पर वे पूंडरी आए थे और कार्रवाई की है। फिलहाल ठेका सील कर दिया है।

दूसरी ओर शराब के ठेकेदार सज्जन सिंह ने बताया कि उनके ठेके पर कोई शराब नहीं बेची जा रही थी। ड्राई-डे का पालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें