फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत का शेड्यूल जारी

Wed, 01 Oct 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सोेमबीर भालोठिया ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं का शीघ्र निपटारा करने के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। यह बैठक 8 अक्तूबर, 14, 21, व 28 अक्तूबर को पिहोवा चौक स्थित बिजली विभाग के कांफ्रैंस हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। इस बैठक में बिजली संबंधित समस्याएं जैसे गलत बिल, रीडिंग, खराब मीटर जिनका स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ / एक्सईएन) से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस बिजली अदालत के समक्ष रख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें