संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। गांव के सरपंच सुदेश शर्मा व मंदिर के महंत देव पुरी महाराज ने पूजा कर भागल गांव में सीवरेज व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूजा कर शुरू किया।
सरपंच सुदेश शर्मा ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने से गांव में पानी की निकासी की समस्या दूर हो जाएगी और सीवरेज के पानी को साफ कर कृषि योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 25 करोड़ से ऊपर का खर्चा आएगा। इस मौके पर सरपंच सुदेश शर्मा के अलावा अनुराग गोयल, प्रवीण कौशिक, राजेंद्र शर्मा महेंद्र कश्यप, सुभाष शर्मा, डॉ. कुलदीप, सुरेंद्र कुमार, ईश्वर शर्मा, राज सैनी, भरथु पूनिया, राम सिंह, पृथ्वी सिंह, बलबीर वर्मा व सोनू संदीप मौजूद थे।