फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल रोड, बस स्टैंड के पास बनने वाले आरओबी का निर्माण ठंडे बस्ते में

Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
18 कैथल। करनाल रोड पर बना रेलवे फाटक, यहां पर ही आरओबी बनाया जाना है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के करनाल रोड और बस स्टैंड के पास प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण फिलहाल ठंडे बस्ते में है। रेलवे ने दोनों स्थानों पर आरओबी बनाने की अनुमति जनवरी में दी थी। करनाल रोड पर एलिवेटेड ट्रैक के बजाय आरओबी बनाने को स्वीकृति दी गई थी। इन दोनों पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं और डीपीआर भी तैयार है, लेकिन निविदा सूचना अभी तक जारी नहीं हुई।

रेलवे से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही लोक निर्माण विभाग को करनी है। इन आरओबी के बन जाने पर रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में फाटक बंद होने पर एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन


एलिवेटेड ट्रैक योजना भी रुकी ः एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण में जींद रोड पर बना मौजूदा आरओबी बाधा बना हुआ है। इसे हटाए बिना ट्रैक बन पाना संभव नहीं है। वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की मांग पर एलिवेटेड ट्रैक का निर्णय लिया था और इसके लिए 194 करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ था, लेकिन फिजिबिलिटी रिपोर्ट में परियोजना उपयुक्त न पाई जाने के कारण इसे रोक दिया गया।

करनाल रोड और बस स्टैंड पर जाम की समस्या ः करनाल रोड पर रेलवे फाटक बंद होते ही हनुमान वाटिका से लेकर जाट शिक्षण संस्थान तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसी तरह नए बस स्टैंड के पास सर छोटू राम चौक से डीसी आवास तक जाम की स्थिति रहती है। योजना के तहत इन दोनों स्थानों पर आरओबी बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


निर्माण की स्वीकृति का इंतजार

दोनों आरओबी के निर्माण के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया था। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य की दिशा में कदम बढ़ा दिए जाएंगे। - वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें