फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परशुराम चौक का निर्माण अंतिम चरण में

Fri, 12 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की ओर से भगवान परशुराम चौक का निर्माण 11 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। देर रात तक चल रहे निर्माण कार्य के दौरान चौक पर स्थापित संरचना, स्टील ग्रिलिंग और परशुराम जी के परशु–धनुष की आकर्षक आकृति को अंतिम रूप दिया गया। नई डिजाइन और भव्य छत्र चौक को सुंदर और सांस्कृतिक पहचान प्रदान कर रहे हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग के विशेष दिशा–निर्देशों और नेतृत्व में यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। चौक निर्माण को लेकर ब्राह्मण समाज सहित स्थानीय नागरिकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। समाज के लोग इसे ब्राह्मण समाज की आस्था और सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं और मानते हैं कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। भगवान परशुराम चौक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में भव्य उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है और तैयारियाँ जारी हैं। वार्ड-17 पार्षद प्रवेश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के सहयोग से चेयरपर्सन सुरभि गर्ग के करकमलों द्वारा चौक का भव्य उद्घाटन करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला सर्व ब्राह्मण सभा और धर्मशाला में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें