फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बात्ता की मुख्य गली का निर्माण जांच के घेरे में नोटिस देकर काम रोका

Fri, 30 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत क्षेत्र के गांव बात्ता में ग्राम पंचायत के माध्यम से सजुमा रोड के पास लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे मुख्य गली निर्माण कार्य पर शुरुआती चरण में ही सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायती राज विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर सरपंच को नोटिस जारी करते हुए कार्य को तुरंत प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीडीपीओ से भी मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जिस गली का निर्माण किया जा रहा है, वहां न तो समुचित लेवलिंग की गई है और न ही चौड़ाई का स्पष्ट पैमाना अपनाया गया है। पंचायती राज विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि सरपंच ने बिना विभाग को सूचना दिए अचानक निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया था। संवाद



जिसके चलते कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए नोटिस जारी किया गया।



उन्होंने बताया कि पुनः निरीक्षण के दौरान भी कार्य में सुधार नहीं मिला। इसलिए दोबारा निर्देश जारी किए गए हैं कि गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा होने तक किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें