फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फतेहपुर में अवैध कॉलोनी में निर्माण ढहाए

Thu, 14 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय ने बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग से पूंडरी अर्बन एरिया की राजस्व संपदा फतेहपुर में पनप रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के तहत की गई कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय को करीब 4.5 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित होने की सूचना मिली थी।

जांच में पुष्टि होने के बाद भू-मालिकों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के आदेश दिए गए, लेकिन न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही विभाग से अनुमति के लिए आवेदन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को डीटीपी टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और वहां बनी सड़क, संरचना और डीपीसी को शुरुआती चरण में ही तोड़ दिया। साथ ही संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें