फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल का संरक्षण बहुत जरूरी : डॉ.रामगोपाल

Fri, 30 Jan 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में जल संरक्षण विषय पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने जल बचाव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हुआ है, लेकिन इसमें से करीब 95 प्रतिशत जल पीने योग्य नहीं है। केवल लगभग 5 प्रतिशत जल ही मानव उपयोग के लिए उपयुक्त है। विद्यार्थियों को जल संरक्षण विषय पर शपथ दिलवाई गई और जल के जिम्मेदाराना उपयोग का संकल्प लिया गया। हिंदी प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल बचाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि जल के अनुचित और अत्यधिक प्रयोग के कारण भूमिगत जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें