फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ‘आने वाली पीढ़ी के लिए करना होगा ऊर्जा का संरक्षण’

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुकाबलों में विजेता बच्चों को बुधवार को एडीसी बलप्रीत सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में हुआ। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि ऊर्जा संसाधनों के सीमित भंडार हैं इसलिए हमें आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा का संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान जिले के लगभग 155 स्कूलों द्वारा खंड स्तर व जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। इनमें विजेता बच्चों को इस समारोह में सम्मानित किया गया। 19 नवंबर को जिला स्तर पर निबंध लेखन में प्रथम रही ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की तनवी को तीन हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर रही एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल की कोमल को दो हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाली ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल की तनवी गोयल को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के रूप में पारूल, पायल, मनीष कुमार, डोली तथा सिमरण को 500-500 रुपये की राशि दी गई।
खंड स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की सिमरण ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड की जसविंद्र कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड की रमनदीप ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन के दीपेंद्र सिंह ने दूसरा तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड की प्रतिभा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन के जीवन कुमार ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड की रमनदीप ने दूसरा तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को एडीसी डॉ. बलप्रीत सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीईओ शमशेर सिरोही, सुनील कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें