कैथल। जिले में सात ब्लॉक समितियों में चुनाव होने हैं। इन ब्लॉक समितियों के लिए सदस्य अपनी गोटियां फिट करने में जुटे हैं। वहीं कई वार्डों में उम्मीदवार अपने नाम पर सहमति बनाने के प्रयास में भी हैं। संभावनाएं हैं कि कैथल ब्लॉक समिति के 30 वार्डों में से कई में सहमति बन सकती हैं।
कैथल ब्लॉक समिति की बात करें तो वार्ड नंबर एक में बाबा लदाना, मालखेड़ी, दो में बुढाखेड़ा, संगतपुरा, चक पाड़ला छौत, नंदसिंह वाला, वार्ड तीन में सांघन, बरटा, वार्ड चार में धनौरी, वार्ड पांच में धनौरी, वार्ड छह में पाड़ल, वार्ड सात में गुहणा व दिल्लोंवाली, वार्ड आठ में भानपुरा, फ्रांसवाला, वार्ड नौ में गढ़ी पाड़ला, छौत, माघोमाजरी, पट्टी खौत, वार्ड दस में मानस की दोनों पट्टियां, वार्ड 11 में सिरटा व डेरा गदला, वार्ड 12 में रोहेडिय़ां, पट्टी डोगर शक्तिनगर, पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा व कुतुबपुर गांव आते हैं।
इसी प्रकार वार्ड 13 में खुराना, कुलतारण व जगदीशपुरा, वार्ड 14 में दयौरा, बलवंती, वार्ड 15 में नौच, जसवंती, वार्ड 16 व 17 में क्योडक़, वार्ड 18 में ग्योंग वकठवाड़, वार्ड 19 में खनौदा व धौंस, वार्ड 20 में मूंदड़ी व नैना, वार्ड 21 में काकौत व सांपनखेड़ी, वार्ड 22 में नरड़ व सेगा, वार्ड 23 में सिसला सिसमौर, वार्ड 24 में हरसौला व खेड़ी शेरू, वार्ड 25 में देवबन, वार्ड 26 में तितरम, वार्ड 27 में चंदाना, वार्ड 28 में सजूमा, 29 में प्यौदा व शेरगढ़, वार्ड 30 में डयोडखेड़ी, देवीगढ़, पट्टी अफगान व भैणी माजरा आते हैं।
गौरतलब है कि पिछली बार कैथल ब्लॉक समिति का चेयरमैन बंसी लाल थे। कैथल ब्लॉक समिति के कई वार्डों में सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव धनौरी व क्योड़क से दो-दो ब्लॉक समिति सदस्य चुने जाएंगे। उधर, विधायक लीला राम वीरवार को ही बाहर से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सहमति से बात बनने की गुंजाइश होगी तो इसके लिए सकारात्मक प्रयास जरूर किए जाएंगे। उधर, शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने के पहले दिन कई वार्डों में स्थिति साफ होने की संभावनाएं हैं।