फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पद पर 23 गांवों में बनी सर्वसम्मति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव के तहत मतदान रविवार को हुआ। अब सरपंच पद के लिए दो नवंबर को मतदान होगा। जिले की कुल 277 गांवों में 23 गावों में सर्वसम्मति से सरपंच बनें हैं। वहीं, जिले के सभी गांवों में करीब 1600 पंचों में भी सर्वसम्मति बनी है। वहीं, सीवन खंड में चार, कैथल, कलायत और राजौंद में दो-दो व पूंडरी में एक सरपंच को सर्वसम्मति से सरंपच चुना गया है।
विज्ञापन

अधिकतर गांवों में पंच भी बने-जिले के जिन 23 गांवों में सर्वसम्मति से पंचायत बनी है। इनमें अधिक गांवों के सभी वार्डों के पंचों में सर्वसम्मति भी बनी है। यहां पर सर्वसम्मति से बने सरपंचों ने गांव में पूरे विकास कार्य करवाने के आश्वासन दिए हैं। किसी सरपंच ने विदेशों की तर्ज पर विकास कार्य करवाने के वायदे किए हैं। जबकि कई गांवों के नवनियुक्त सरपंचों ने गांव में सरकार की तरफ से दी जाने वाली पूरी ग्रांट को गांव में लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इन गांवों में बनी है सर्वसम्मति-
खंड गांव का नाम सरपंच का नाम
कलायत कौलेखां सज्जन कुमार
कलायत शिमला रामचंद्र
पूंडरी डुलयानी अरुण कुमार
राजौंद बिरथे बाहरी रीना देवी
राजौंद फरियाबाद अनिल कुमार
सीवन हरनौला राजवंत
सीवन कच्ची पिसौल सरजीत कौर
सीवन नागल रणजीत कौर
सीवन पिसौल करनैल सिंह
गुहला भाटिया गीता रानी
गुहला बिच्छियां समीना देवी
गुहला चाबा राजिंद्र कौर
गुहला चन्ना जट्टां मनजीत कौर
गुहला गुरु नानक देव नगर जीत सिंह
गुहला खेड़ी दाबां स्वर्ण सिंह
गुहला लालपुर सर्वजीत सिंह
गुहला लंडाहेड़ी अकविंद्र कौर
गुहला मैंगड़ा रामफल
गुहला नंदगढ़ जसपाल सिंह
गुहला सिहांली भजन कौर
गुहला थेह मुकेरियां हरमग्न सिंह
कैथल देवीगढ़ बतेरी देवी
कैथल पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा सोमनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें