कलायत। न्यू माॅडल टाउन स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर मेंं प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस उपलक्ष्य मेंं हवन हुआ। श्री कपिल मुनि ज्योतिष एवं रत्न केंद्र प्रमुख विशाल शांडिल्य और श्री खाटू श्याम मंदिर पुजारी सुनील दत्त शांडिल्य की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम मेंं श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी तत्वाधान में लखदाता सेवा समिति व विभिन्न संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी प्रधान रिटायर्ड एसडीओ रामपाल सिंह, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय सिंगला, एडवोकेट विपुल सिंगला, वीरेंद्र पूंडिर, गुलशन कांसल, गौरव भारद्वाज व राजेंद्र बंसल मौजूद रहे। संवाद