कैथल। जींद रोड पर रेलवे अंडरपास के समीप स्थित कृष्णा नगर में गौरी शंकर मंदिर में पांच दिवसीय मूर्ति स्थापना का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा कबूतर चौक से टिंबर मार्केट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, रेलवे रोड से होते हुए वापस मंदिर में पहुंची। कलश यात्रा में भी महिालाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद गौरी शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई।
बुधवार को सुबह के समय हवन किया। दोपहर में भंडारा लगा, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रजत ने बताया कि इस कॉलेानी में पहले भगवान शिव का कोई मंदिर नहीं था। इसके बाद कृष्णा नगर के वासियों ने यहां पर मंदिर बनाने पर विचार किया।
इस मौके पर डॉ. संजय, गणपत, रूपम, हरिकेश, कृष मनचंदा, शुभम खुराना, अश्वनी, साहिल, रजत, अल्का, पिंकी खुराना, दीक्षा, ज्योति, दिव्या मौजूद रहीं।